Yuva Aakrosh Rally में PM Modi पर जमकर बरसे Rahul Gandhi, दी ये चुनौती
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 06:54 PM (IST)

Yuva Aakrosh Rally में Rahul Gandhi ने PM Modi पर जमकर निशाना साधा. यहां पर उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वो किसी भी यूनिवर्सिटी में जाकर युवाओं के सवालों के जवाब दे दें. ये सवाल बेरोजगारी, देश को बांटने, देश की इमेज खराब करने से जुड़े हुए हैं. प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पाएंगे. वो सिर्फ झूठे वादे कर सकते हैं. मोदी ने लाखों करोड़ रुपए आपकी जेब से निकालकर 15 अमीर लोगों का कर्ज माफ किया है. कुछ महीने पहले लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का टैक्स माफ किया.