'Rape in India' वाले बयान पर अड़े Rahul Gandhi, 'मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मागूंगा'
ABP News Bureau | 14 Dec 2019 04:57 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की माफी की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, वह राहुल गांधी हैं और माफी नहीं मांगेंगे. राहुल गांधी यहां पार्टी की ओर से यहां रामलीला मैदान में आयोजित 'भारत बचाओ रैली' को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "कल संसद में भाजपा के नेता मुझसे माफी की मांग कर रहे थे. लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मैं राहुल गांधी हूं. मैं माफी नहीं मागूंगा."