July के अंत तक India आ जाएगा Rafale...जानिए राफेल की Speciality
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 07:59 AM (IST)

विमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. फ्रांस से 6 राफेल विमान, जुलाई में अंबाला पहुंचेंगे. पहले ये विमान मई में आने थे. वहीं पहले फ्रांस से केवल 4 विमान ही आने वाले थे लेकिन अब 6 विमान आएंगे. बता दें कि इससे पहले भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा था कि भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में कोई देरी नहीं होगी और जिस समय सीमा को तय किया गया था, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा.