स्पेन के Rafael Nadal ने फ्रेंच ओपन में इतिहास रच दिया
एबीपी न्यूज़ | 12 Oct 2020 09:27 AM (IST)

स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन में इतिहास रच दिया है. 20वां ग्रैंड स्लैम जीतकर नडाल ने फेडरर की बराबरी कर ली है. फ्रेंच ओपन के फाइनल में नडाल ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 7-5 से हराया और फेडरर की बराबरी कर ली.