QUAD के चक्रव्यूह से अब नहीं बच पाएगा चीन, भारत को मिला इन देशों का साथ
एबीपी न्यूज़ | 13 Mar 2021 10:48 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका, जापान वाले समूह 'QUAD' की अहम वर्चुअल बैठक हुई। भारत के पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, आस्ट्रेलिया और जापान के पीएम मीटिंग में मौजूद थे। QUAD ग्रुप की बैठक में दुनिया के चार बड़े देशों के प्रमुखों की मौजूदगी में चीन को घेरने का प्लान तैयार है। सूत्रों के मुताबिक सीमा पर जारी तनाव पर सभी देशों का भारत को समर्थन और अमेरिकी वैक्सीन भारत में बनाने पर भी मुहर लगी।