Nanded से Punjab लौटे श्रद्धालुओं में अब तक 170 कोरोना पॉजिटिव
ABP News Bureau | 30 Apr 2020 09:15 PM (IST)

नांदेड़ हुजूर साहिब से पंजाब वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं में अब तक 170 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है. इसके कारण पंजाब अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 500 के पार चली गयी है. इसके अलावा अभी कई लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकि है. सबसे ज्यादा 76 केस अमृतसर में देखने को मिले हैं.