Pulwama Attack की पहली बरसी आज, PM Modi ने शहीदों को किया नमन
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 11:19 AM (IST)

आज पुलवामा हमले की पहली बरसी है. पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. ट्वीटर पर पीएम ने लिखा है कि पिछले साल पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि. वो ऐसे जांबाज थे जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा और रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया. हमारा देश उनकी शहादत कभी नहीं भूलेगा.