पश्चिम बंगाल में Citizenship Amendment Bill पर विरोध, कई इलाकों में भीड़ ने बसों को जलाया
ABP News Bureau | 14 Dec 2019 04:24 PM (IST)

नागरिकता कानून पर अब बंगाल में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लोग लगातार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हावड़ा के नलपुर में संकरेल में ट्रेनों की आवाजाही बंद हो चुकी है. 11 घंटों से ट्रेनें रूकी हुई हैं, भारी भीड़ मौजूद है. कोना एक्सप्रेसवे के गर्फा ब्रिज पर 15 बसों को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है, यहां भी ट्रैफिक रुक गया है.