Priyanka Gandhi ने Prayagraj में की निषाद समुदाय से मुलाकात, योगी सरकार पर बोला हमला
एबीपी न्यूज़ | 21 Feb 2021 08:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भले ही करीब सालभर हो लेकिन प्रियंका गांधी ने सक्रियता बढ़ा दी है. आज वो यूपी के प्रयागराज पहुंच गईं. प्रियंका गांधी प्रयागराज के घूरपुर इलाके के बसवार गांव गईं, जहां 4 फरवरी को निषाद समुदाय के लोगों की पुलिस से झड़प हुई थी.