Kashmir में भारतीय सुरक्षा बलों को मिली सफलता...8 आतंकवादियों को पिछले 24 घंटे में मार गिराया
एबीपी न्यूज़ | 19 Jun 2020 02:39 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल 100 से अधिक आतंकी मार गिराए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग मुठभेड़ में 8 आतंकी मारे गए हैं. सुरक्षाबलों ने शोपियां में पांच आतंकियों को मार गिराया है, जबकि अवंतीपोरा के पंपोर में तीन आतंकी मारे गए हैं. दो आतंकी मस्जिद में घुस गए थे, जिन्हें आज सुबह मार गिराया गया है. गौरतलब है कि सुरक्षाबलों के लिए शोपियां और पंपोर मुठभेड़ बड़ी कामयाबी है. पिछले दो हफ्ते के अंदर सुरक्षाबलों ने करीब दो दर्जन आतंकियों को ढेर कर दिया है