MP-UP बॉर्डर पर खाना मांग रहे मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज
ABP News Bureau | 17 May 2020 07:51 AM (IST)

एमपी-यूपी बॉर्डर पर भूख से बेहाल मजदूरों ने प्रदर्शन किया. तो पुलिस ने भूखे और बेबस मजदूरों पर लाठीचार्ज किया. केंद्र सरकार के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के रीवा के चाकघाट बॉर्डर पर पुलिस ने पलायन कर रहे मजदूरों को रोकना शुरु किया. देखते ही देखते यहां हजारों की भीड़ जमा हो गई. इतनी भीड़ के लिए प्रशासन भी तैयार नहीं था. ऐसे में खाने की मांग करते हुए मजदूरों ने नारेबाजी शुरू कर दी.