Sambit Patra के ट्वीट से मचा घमासान, कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत
ABP News Bureau | 10 May 2020 08:24 AM (IST)

बीजेपी नेता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से किये गए एक ट्वीट में कहा गया था कि आज देश में कांग्रेस की सरकार होती तो- हम टेस्ट, उपचार, व्यवस्था, राहत, मदद और तकनीकी में दुनिया में सबसे आगे होते. इस ट्वीट के जबाव में संबित पात्रा ने एक विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद से घमासान मचा हुआ है.