लोगों का आरोप प्रदर्शन नहीं करने पर भी यूपी भवन के बाहर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 05:09 PM (IST)

यूपी भवन के बाहर वाटर कैनन लगा है. पथराव की सम्भावना को देखते हुए उससे निपटने के लिए अलग ड्रेस में आरएएफ का दल मौजूद है. पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार गिरफ्तार कर रही है. इसी बीच कुछ लोगों का आरोप है कि वो सिर्फ यूपी भवन के बाहर खड़े थे, वो प्रदर्शन भी नहीं कर रहे थे, इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.