देश को आज मिलेगी बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मेट्रो, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
ABP News Bureau | 28 Dec 2020 09:01 AM (IST)

चालकरहित ट्रेन पूरी तरह से स्वचालित होगी, जो किसी भी मानवीय त्रुटि की संभावना को खत्म कर देगी. दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डेन), पर चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर 2021 के मध्य में चालक रहित ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है.