PM Relief Fund अब हुआ PM Cares Fund, सरकार ने Companies Act में किया बदलाव
ABP News Bureau | 27 May 2020 02:40 PM (IST)

मोदी सरकार ने कंपनीज़ एक्ट में बदलाव कर दिया है. कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के साथ पीएम केयर्स को भी अधिकृत किया गया है. यानी अब सीएसआर फंड पीएम केयर्स फंड में भी दिए जा सकेंगे. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का नाम बदलकर अब पीएम केयर्स फंड कर दिया गया है.