कौआ से PM Modi ने भगाया मुसलमानों का हौव्वा! डर छोड़ो-मोदी की सुनो
ABP News Bureau | 22 Dec 2019 09:25 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून और एऩआरसी को मुद्दा बनाकर देशभर के मुसलमानों ने आंदोलन छेड़ रखा है, आंदोलन सरकार का विरोध करने के लिए हुआ, लेकिन इसमें किस तरह हिंसा हुई ये पूरे देश ने देखा, तनाव अभी भी बना हुआ है, हिंसा पर आज पीएम मोदी पहली बार बोले, दिल्ली में आज चुनावी रैली थी, मौसम ठंडा था, लेकिन पीएम मोदी के बयान बेहद गर्म थे, उसमें नाराजगी थी, सलाह थी , कुछ मुहावरे भी थे जिसके ज़रिए उन्होंने देश के मुसमलानों के मन में उपजे डर को शांत कराने की कोशिश भी थी.