पहले वायरस से पहली वैक्सीन तक, देखिए कैसे चढ़ी, बढ़ी और घटी मोदी की लोकप्रियता
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 11:28 PM (IST)

आज का दिन भारत के वर्तमान युग का एक बड़ा दिन है. आज के दिन को विश्व पटल पर भारत की एक बड़ी दस्तक के तौर पर देखा जाएगा और इसकी वजह है भारत में बनी दुनिया के लिए मानवता की खातिर समर्पित वैक्सीन्स. प्रधानमंत्री ने आज वैक्सीनेशन की शुरुआत करके ये जता दिया कि बात जब भारत पर आती है तो फिर भारत कभी पलटकर पीछे नहीं देखता, और बात मानवता की हो तो बिल्कुल नहीं.