6 राज्यों में लागू हुआ लाइट हाउस प्रोजेक्ट, देखें किन विदेशी तकनीकों से बनाये जायेंगे घर
ABP News Bureau | 02 Jan 2021 08:25 AM (IST)

मोदी सरकार ने आज कई राज्यों में लाइट हाउस योजना का शुभारम्भ किया. योजना के तहत 6 राज्यों के गरीब लोगों को सस्ते, पक्के और भूकंप रोधी मकान मुहैया कराये जायेंगे. इन मकानों की खासियत ये होगी कि ये सभी विदेशी तकनीकों की सहायता से बनेंगे और अलग अलग राज्य में अलग अलग तकनीकों का इस्तेमाल किया जायेगा.