PM Modi ने की Mission - Rozgar की शुरुआत....मज़दूरों को मिलेगा फायदा
एबीपी न्यूज़ | 20 Jun 2020 11:41 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गरीबों को गरीब कल्याण योजना की शुरूआत कर रहे हैं. ये योजना 6 राज्यों के 116 जिलों में चलेगी. ये योजना मजदूरों को रोजगार देने के लिए शुरू की जा रही है. कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन लागू किया था. इस बीच कई प्रवासी मजदूर शहरों से गांवो की तरफ वापस लौट गए. मजदूरों की समस्या को देखते हुए 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' नाम की यह योजना उन छह राज्यों पर केंद्रित रहेगी, जहां सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं.