'हम आंख में आंख डालकर जवाब देना जानते हैं, Ladakh में सेना ने करारा जवाब दिया'- PM Modi | Mann Ki Baat
एबीपी न्यूज़ | 28 Jun 2020 01:24 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया है. 'मन की बात' का यह 66वां एपिसोड है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ''लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर -सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है.''
पीएम ने कहा, ''भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है. दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है. अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है.''