'हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना'- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी | Full Speech
ABP News Bureau | 26 Apr 2020 12:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है. सबका एक ही लक्ष्य है कि कोरोना को हराना है. हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है. पीएम मोदी ने कहा, ''हर कोई अपने सामर्थ्य के हिसाब से इस लड़ाई को लड़ रहा है. कोई अपनी पूरी पेंशन, पुरस्कार राशि को पीएम केयर्स में जमा करा रहा है. कोई खेत की सारी सब्जियां दान दे रहा है, कोई मास्क बना रहा है,कहीं मजदूर भाई-बहन क्वारंटीन में स्कूल की रंगाई-पुताई कर रहे हैं.’’