PM Modi: 'गांवों को कोरोना से बचाना है और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना है'
ABP News Bureau | 11 May 2020 06:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने, लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों की तारीफ की.
उन्होंने कहा, ''धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं. आने वाले दिनों में ये काम और तेजी से होगा. हमें COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में अब और अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.''