Jharkhand के Bokaro में जमकर गरजे PM Modi, कांग्रेस और JMM पर साधा निशाना | Jharkhand Election 2019
ABP News Bureau | 09 Dec 2019 07:52 PM (IST)

पीएम मोदी ने आज झारखंड में चुनावी सभा की. यहां पर उन्होंने कांग्रेस और झामूमो पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में 2014 से पहले आवास योजनाओं को लेकर घोटालों की खबरें आती थीं. गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, स्कॉलशिप, पेंशन सब जगह कांग्रेस और उसके साथियों के शासन में लूट चलती थी. अपने 5 साल के शासन में भाजपा ने भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले नेटवर्क को तोड़ा है. पीएम ने आगे कहा कि झारखंड दशकों से कोयले और अभ्रक जैसी प्राकृतिक संपदाओं के लिए मशहूर है. यहां के प्राकृतिक संसाधनों ने देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन इन संपदाओं का उपयोग यहां के विकास पर भी हो, इसकी सुध कांग्रेस और JMM की सरकार ने कभी नहीं ली.