'लोकसभा में TMC हाफ और इस बार पूरी साफ'- Purulia में बोले PM Modi | WB Polls 2021
एबीपी न्यूज़ | 18 Mar 2021 02:36 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लेफ्ट दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि बंगाल के लोग बहुत पहले से मन बना चुके हैं. बंगाल के लोग बहुत पहले से कह रहे हैं. लोकसभा में TMC हाफ और इस बार पूरी साफ.