PM Modi आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
ABP News Bureau | 12 May 2020 12:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने कल करीब छह घंटे तक कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी. पीएम मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण और आर्थिक पैकेज को लेकर राष्ट्र से बात कर सकते हैं.