ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों का अब होगा सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऐलान
ABP News Bureau | 13 Aug 2020 07:45 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों के लिए ‘पारदर्शी कराधान -ईमानदार का सम्मान’ नामक एक मंच का शुभारंभ करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे.