'अपने CM को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया'- रैली रद्द होने पर PM Modi का CM Channi पर निशाना
ABP News Bureau | 05 Jan 2022 04:24 PM (IST)
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में ‘‘गंभीर चूक’’ करार दिया है.