जन औषधि योजना के लाभार्थियों से PM Modi ने की बातचीत, जेनेरिक दवाओं का इस्तेमाल करने पर दिया जोर
ABP News Bureau | 07 Mar 2020 01:54 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन औषधि दिवस समारोह में भाग लिया. इस दौरान मोदी ने 7 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्रों के साथ संवाद किया.