'आज भारत आतंकियों को घर में घुसकर सबक सिखाता है'- PM Modi
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 04:19 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा है कि उनके ऊपर जो सवाल उठाते हैं, जो लोग आलोना करते हैं वो सब कुछ सहने को तैयार हैं लेकिन देश की प्रतिष्ठा से वो समझौता नहीं कर सकते और ना ही कभी करेंगे. लोगों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को रोकने के लिए भारत के पुराने वादे को पूरा करने के लिए आज जब हमारी सरकार CAA लेकर आयी है. कुछ राजनीतिक दल अपने वोटबैंक पर कब्जा करने की स्पर्धा में लगे हैं, आखिर किसके हितों के लिए काम कर रहें ये लोग.