बालाघाट और हैदराबाद में मजदूर से मालिक बनीं महिलाएं ! पीएम मोदी ने भी की तारीफ
एबीपी न्यूज़ | 31 Jan 2021 11:15 PM (IST)

महिलाओं पर बजट 2021 में ध्यान देने की जरूरत क्यों है, इसकी एक अलग ही तस्वीर पीएम मोदी ने आज मन की बात में दिखायी. एमपी के बालाघाट की कुछ आदिवासी महिलाओं का ज़िक्र किया और साथ ही उन्होंने हैदराबाद में खराब सब्जियों और फलों से कमाल दिखाने वाले काम की भी मिसाल दी.