एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड : पाइपलाइन से घरों में PNG और परिवहन में CNG की सप्लाई होगी : PM Modi
एबीपी न्यूज़ | 05 Jan 2021 12:12 PM (IST)
पीएम मोदी ने कहा, 2014 तक हमारे देश में सिर्फ 25 लाख पीएनजी कनेक्शन थे. आज देश में 72 लाख से ज़्यादा घरों की रसोई में पाइप लाइन से गैस पहुंच रही है. कोच्चि-मंगलुरु पाइप लाइन से 21 लाख और नए लोग पीएनजी सेवा का लाभ ले पाएंगे.