Global Potato Conclave में बोले PM Modi, '2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य'
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 02:33 PM (IST)

Global Potato Conclave में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के प्रयास और सरकार की पॉलिसी के कॉम्बिनेशन का ही परिणाम है कि अनेक अनाजों और दूसरे खाने के सामान के उत्पादन में भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर हम लगातार आगे बढ़ते गए हैं.