PM Modi की अयोध्या फैसले पर पहली प्रतिक्रिया | Ayodhya Case Verdict
ABP News Bureau | 09 Nov 2019 01:20 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है. इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है. देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें.