राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मिले PM Modi, सिखाई जरूरी बातें | Master Stroke
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 10:20 PM (IST)

आज पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मुलाकात की. कहने को बच्चों की ये मुलाकात देश के प्रधानमंत्री से थी. लेकिन पीएम मोदी बच्चों से एक दोस्त की तरह मिले. बीच-बीच में वो गुरू की भूमिका भी निभा रहे थे. लेकिन जब उन्हें लगता था कि माहौल बोझिल हो रहा है. तब वो बच्चों को हंसा भी रहे थे. अपने पीएम का ये अंदाज देख कर वहां मौजूद बच्चे भी खूब खुश दिखे.