CAA Protest: देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच PM Modi ने दिया बड़ा बयान
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 05:30 PM (IST)

पीएम मोदी ने झारखंड के बरहैत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने देश के मुसलमानों को डराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. मैं देश के प्रत्येक नागरिक चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, को ये कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा.