IIM संबलपुर को नए कैंपस का तोहफा, पीएम मोदी बोले- आज के स्टार्टअप ही कल के उद्यमी बनेंगे
एबीपी न्यूज़ | 02 Jan 2021 12:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी कैंपस का शिलान्यास किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने डिजिटल इस कैंपस की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए उत्तम कालखंड आया है. आज के स्टार्टअप ही कल के उद्यमी बनेंगे.