PM Modi ने की 'SVAMITVA' योजना की शुरुआत, कहा- गांवों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था
एबीपी न्यूज़ | 11 Oct 2020 02:45 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 राज्यों के 763 गांवों में स्वामित्व योजना के तहत एक लाख लोगों को उनके घरों का प्रॉपर्टी कार्ड वितरण किया है. सभी लाभार्थियों ने अपना स्वामित्व कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'स्वामित्व योजना, गांव में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद करने वाली है. हमारे यहां हमेशा कहा जाता है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन सच्चाई यही है कि भारत के गांवों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया गया.'