'जो शहर दुनिया को गति देता हो उसके सामने Corona क्या चीज है'- काशीवासियों से बोले PM Modi
एबीपी न्यूज़ | 09 Jul 2020 04:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से बात की. प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि के सामाजिक कार्यों की तारीफ की. पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा, "एक बात हमें बार-बार करनी है, हर किसी से करनी है, खुद से भी करनी है. हम सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति चाहते हैं. रास्तों पर थूंकने की हमें आदत बदलनी पड़ेगी. दो गज की दूरी, गमछा या फेस मास्क और हाथ धोने की आदत को हमें संस्कार बनाना है."