Mann Ki Baat में PM Modi बोले- युवाओं को अराजकता से नफरत है | Watch Full Speech
ABP News Bureau | 29 Dec 2019 01:15 PM (IST)

आज पीएम मोदी ने 2019 में आखिरी बार मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज के युवाओं को अराजकता से नफरत है. उन्होंने कहा कि इन दिनों हमारे देश के युवा सही व्यवस्था को पसंद करते हैं, वे सिस्टम को फॉलो करते हैं. युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है. अव्यवस्था, अराजकता के प्रति उन्हें चिढ़ है. जातिवाद, परिवारवाद जैसी अव्यवस्था को वो पसंद नहीं करते हैं.