COVID 19 Vaccine को लेकर PM Modi ने की हाई लेवल बैठक
एबीपी न्यूज़ | 30 Jun 2020 04:06 PM (IST)

देश के नाम संबोधन से पहले पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के टीके को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक ली जिसमें उन्होंने कोविड-19 की वैक्सीन से जुड़े सभी अपडेट्स लिए और जानकारी ली कि भारत में इसको लेकर क्या प्रगति चल रही है.