Rishi Kapoor को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो प्रतिभा के पावर हाउस थे
ABP News Bureau | 30 Apr 2020 01:15 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा- बहुआयामी, प्रिय और जीवंत. ये ऋषि कपूर जी थे. वो प्रतिभा के पावर हाउस थे. मैं हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत को याद करूंगा. वो फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.