PM Modi 70th Birthday: उत्सव की तरह मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन, काशी में हुआ शंखनाद
एबीपी न्यूज़ | 17 Sep 2020 11:09 AM (IST)

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. वह 70 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खास अंदाज में बधाई दी. कंगना रनौत ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि देश आपको बहुत चाहता है. आपको बहुत ही गंदी बातें कही जाती हैं और आपका अपमान किया जाता है. मगर आप जानते हैं वो बहुत कम लोग हैं. वो एक प्रोपेगेंडा है.