Corona संकट पर PM Modi की बड़ी पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SAARC देशों के प्रमुखों से करेंगे बात
ABP News Bureau | 14 Mar 2020 09:06 PM (IST)

कोरोना संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी ने सार्क देशों के बीच पहल की है. पीएम ने ट्विटर पर सार्क देशों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रस्ताव दिया था. अब खबर ये है कि कल पीएम मोदी शाम 5 बजे सार्क देशों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे.