Hyderabad Gangrape के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
ABP News Bureau | 01 Dec 2019 08:06 AM (IST)

हैदराबाद में हुए गैंगरेप के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग लगातार विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं. कुछ जगहों पर भीड़ बुरी तरह से बेकाबू हो गई, जिसके बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी. वहीं हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप मामले में देर से जागी पुलिस, लापरवाही के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं.