'People of Shaheen Bagh' नाम से Supreme Court में अपना पक्ष रखेंगे प्रदर्शनकारी
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 08:04 PM (IST)

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर अब यहां के लोगों ने भी सुप्रीम कोर्ट में जाने का मन बना लिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के अंदर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुनवाई चल रहा है. यहां के लोगों का कहना है कि दूसरे लोग शाहीन बाग की तरफ से अदालत में तमाम तरह की दलीलें रख रहे हैं. जिसकी वजह से कहीं न कहीं कुछ विरोध पैदा हुआ है और यही कारण है कि अब "पीपल ऑफ शाहिनबाग" ने यह फैसला लिया है कि वे खुद एकत्र होकर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे.