आम से लेकर खास, नेता से लेकर अभिनेता; पूरे देश ने ताली-थाली बजाकर किया Janata Curfew का समर्थन
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 07:30 PM (IST)

देशभर से लोगों ने आज जनता कर्फ्यू का समर्थन किया. सबने ताली-थाली बजाकर कोरोना से लोगों की मदद करने वालों की सराहना की. पीएम मोदी ने इसके लिए अपील की थी. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के तहत रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का प्रस्ताव रखा था.