नमाज के बाद Jama Masjid के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, बच्ची ने DCP को दिया फूल
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 05:59 PM (IST)

नागरिकता कानून के खिलाफ आज जुमे की नमाज के बाद जामा मज्जिद इलाके में विरोध हुआ. दिल्ली के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए. सभी प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, यूपी भवन के पास भी कुछ लोग विरोध करने पहुंचे थे, तो दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया. वहीं दिल्ली में छिटपुट प्रदर्शन हुआ तो यूपी में अब तक शांति दिख रही है. लेकिन इसके लिए आज यूपी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था.