कल से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, जानिए कितन बिल हो सकते हैं पेश ?
ABP News Bureau | 17 Nov 2019 10:21 PM (IST)

कल से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. इससे पहले आज संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी. इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित करीब-करीब सभी पार्टियों के लोग शामिल हुए. शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान कई अहम बिल भी पेश होने वाले हैं जिसमें नागरिकता संशोधन बिल भी है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव भी बैठक में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने उन बिलों के बारे में जानकारी दी जो शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले हैं.