Rajya Sabha में PM Modi ने किया आर्टिकल 370 का जिक्र, कहा- इसी सदन से हुई थी शुरुआत
ABP News Bureau | 18 Nov 2019 04:24 PM (IST)

देश के उच्च सदन राज्यसभा का 250वां सत्र आज से शुरू हो गया है. सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''इसी सदन ने जीएसटी के रूप में वन नेशन-वन टैक्स की ओर समहति बनाकर देश को दिशा देने का काम किया है. देश की एकता और अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने की शुरुआत पहले इसी सदन में हुई, उसके बाद लोकसभा में ये हुआ.''