'हर जगह से गृहमंत्री के लिए भी ₹3 लाख वसूले जाने चाहिए..'- Param Bir Singh और ACP Patil की चैट वायरल
एबीपी न्यूज़ | 20 Mar 2021 10:57 PM (IST)

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली के निर्देश देने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल बीसी कोश्यारी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करने के लिए अनिल देशमुख ने कहा था. इसके लिए उन्हें मुंबई में पब,रेस्टुरेंट और अन्य जगहों पर उगाही करने का निर्देश दिया गया था. इस पूरे मामले में परमबीर सिंह और सोशल सर्विस ब्रांच के एसीपी संजय पाटिल की व्हाट्सएप चैट लीक हुई है.